उदय मंडल (8 September 1988) का जन्म बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत उत्तरा गांव में हुआ था। बसबरिया प्राथमिक विद्यालय से 5वी तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उत्तरा मध्य विद्यालय से छठी पास किया उसके बाद 7वी की पढाई के लिए उत्तरा हाई स्कूल में नामांकन हुआ जहाँ पर उन्होंने 10वी किया । वर्ष 2003 में बिहार बोर्मैड से मैट्रिक की परीक्षा पास किया एवं आगे की पढाई के लिए दरभंगा चले गए एवं वहीँ रह कर एम. एल. एस. एम. कॉलेज से I.Sc (Math) से वर्ष 2006 में बिहार इंटरमीडिएट से पास किया। 15 नवंबर 2006 को वो नैकरी की तलाश में सुरत (गुजरात) चले गए वहाँ अपने चाचा की मदद से कंप्यूटर कोर्स करने लगे। NIIT से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की। 25 अप्रैल 2012 को मधुबनी जिले के बर्री-बेहटा गांव में भारती कुमारी से उनकी शादी हुई। GNOU से MCA करने लगे लेकिन एम. सी. ए. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई छोड़नी पड़ी। सुरत में अपने परिवार के साथ रहकर प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी करने लगे। उसके बाद एक साइबर कैफे खोला साथ मे वेबसाइट बनाने वाली कंपनी PG वेबटेक की शुरुआत की पर ज्यादा दिनों तक चल नही पाई। फिर उन्होंने प्री प्राइमरी स्कूल खोला। वहीं पर मैथिली समाज नाम से एक संगठन शुरू किया बाद में चलकर उसका नाम अवध मिथला समाज रखा गया और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। फिर वे बिहार लौट आए और 07 जनवरी 2020 को उन्हें समता पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। समता पार्टी ने 10 सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 उदय मंडल के नेतृत्व में लड़ा लेकिन कोई सफलता नही मिली। बाद में वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने। उन्ही के नेतृत्व में बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 में कुशेश्वरस्थान सीट से पार्टी ने उम्मीदवार खड़ा किए हालांकि समता पार्टी यह सीट जीत नही सकी लेकिन उदय मंडल के नेतृत्व में पार्टी को बहुत ख्याति मिली और समता पार्टी ने पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से बेहतर प्रदर्शन किया। नवंबर 2021 मे पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में उन्हें प्रधान महासचिव बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रह्मानन्द मंडल के स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्हें पार्टी का कमान दे दिया गया।
© 2023 UDAY MANDAL. All rights reserved